दिव्यांश और श्रेया की जोड़ी ने जीता कांस्य

विश्व निशानेबाजी
नई दिल्ली  :  भारत के दिव्यांश पंवार और श्रेया अग्रवाल की जोड़ी ने कोरिया के चांगवान में चल रही 52वीं आइएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । इस तरह चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत के कुल पदकों की संख्या 9 पहुंच गई ं। दिव्यांश और श्रेया ने 42 टीमों के क्वालीफिकेशन राउंड में 834.4 का स्कोर कर पांचवां और अंतिम स्थान हासिल किया । इसके बाद उन्होने फाइनल में 435 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता ।