संघर्ष के बाद नडाल और सेरेना सेमीफाइनल में
यूएस ओपन : 14 साल बाद 0-6 से सेट हारे विश्व के नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल
न्यूयॉर्क : गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिंएम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले सेट में आश्चर्यजनक रूप से एक भी ्रगेम नहीं जीत सके लेकिन उन्होने फिर शानदार वापसी करते हुए 0-6, 6-4, 7-5, 6-7, 7-6 से जीत हासिल की और वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैंम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । नडाल और थिएम का यह मुकाबला देर रात दो बजे समाप्त हुआ । पांच सेटों के इस मुकाबले को जीतने के लिए नडाल को अपना पूरा अनुभव झोंकना पड़ा । मैच चार घंटे 48 मिनट तक चला । थिएम ने मैच में 74 विनर्स लगाए और चैंपियन को दबाव में रखा ।