नडाल, पोत्रो और सेरेना क्वार्टर फाइनल में
यूएस ओपन : संघर्ष के बाद जीत सके दिग्गज
न्यूयॉर्क शीर्ष वरीय स्प्रेन के राफेल नडाल और पूर्व नंबर एक अमरीका की सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में अपने अपने पुरूष व महिला एकल के संधर्षपूर्ण मैचो के बाद क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया हैं । नडाल ने जार्जिया के निकोलोज बासिलाशिविल को चार सेटों तक चले चौथे दौर के मैच में 6-3, 6-3, 6-7, 6-4 से हराया । वही महिला एकल के चौथे दौर के मुकाबले में अपने 24वे ग्रैंडस्लैम के लिए खेल रहीं पूर्व नंबर एक सेरेना ने काइया कानेपेई को तीन सेटों के संघर्ष में 6-0, 4-6, 6-3 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।