टेबिल टेनिस में भारत को पहला एशियाई पदक

जीता कांस्य
जकार्ता  भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मंगलवार को कोरिया के खिलाफ 0.3 से हार का सामना करना पडा जिससे उसके हाथ कांस्य पदक लगा । लेकिन यह कांस्य पदक एंतिहासिक रहा क्योंकि एशियाई खेलो के इतिहास में इस खेल में भारत का यह पहला पदक हैं । भारत ने क्वाटर फाइनल में जापान को 3.1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पहला पदक सुनिश्चित किया ।