चोट को मात दे राही बनीं गोल्डन गर्ल
सरनोबत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जीता था स्वर्ण पदक
जकार्ता. भारत की राही सरनोबत ने बुधवार को यहां 18वें एशियाई खेलों के निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक मिला दिया और इसके साथ ही वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई । महाराष्ट्र की 27 वर्षीय राही ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया और शुरूआत से पदक होड़ में बनी रहीं जबकि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन युवा निशानेबाज मनु भाकर छठे स्थान पर रहकर एलिमिनेट हो गई ।