दर्द भी न रोक सका स्वर्णिम जीत से

पूर्व पहलवान महावीर फोगाट की भतीजी विनेश ने एशियाई खेलों में दर्द की ऐतिहासिक जीत 
जकार्ता. पैर में चोट बाद भी हिम्मत न हारने वाली भारत की महिला विनेश फोगाट ने सोमवार को मैट पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की । विनेश ने 18वें एशियाई खेलों में 50 किलोग्राम फ्री-स्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान की इरि युकी को मात देकर पहला स्वर्ण पदक हासिल किया । विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान बनी हैं । उन्होंने 2014 में इंचियोन में खेले गए पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था । इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही ।