बोका जूनियर्स को हरा बार्सिलोना ने जीता खिताब

लगातार छठी बार जीती जोआन गैंपर ट्रॉफी 
बार्सिलोना. स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने अर्जोंटीना के बोका जूनियर्स को यहां कैम्प नोऊ स्टेडियम में 3-0 से हराकर जोआन गैपर ट्रॉफी पर कब्जा किया । बार्सिलोना अर्टूरो विडाल और मैल्कम को भी टीम में शामिल किया । बार्लिलोना ने मैच की दमदार शुरुआत की और 18वें मिनट में फॉरवर्ड खिलाड़ी मैल्कम ने गोल करके मेजबान टीम को 1 - 0 बढ़त दिला दी । कप्तान लियोनेल मैसी ने 39वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा । दूसरे हाफ में भी बार्सिलोना ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा और 67वें मिनट में राफिना अल्कांत्रा ने गोल करके 3 -0 से अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी ।