ममता को पीएम प्रत्याशी बनाने को तैयार देवगौड़ा
भाजपा को हराने के लिए विपक्ष की एकजुटता
नई दिल्ली. विपक्षी गठबंधन की ओर प्रधानमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी की उम्मीदवारी पर एचडी देवगौड़ा राजी हैं । भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने में सक्रियता दिखाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि ममता बनर्जी को 2019 के लोकसभा चुनाव के विपक्ष की और से प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के खिलाफ नहीं है ।