अश्विन के चौके से लगा इंग्लैंड पर ब्रेक
रूट 80 रन की पारी खेल बने 6 हजारी, इंग्लैंड के 285 रन पर 9 विकेट
बर्मिघम. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन की शानदार गेंदबाजी से विश्व की नंबर एक टीम भारत ने 1000वां टेस्ट खेल रही इंग्लैंड पर पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को ब्रेक लगा दिया । इंग्लैण्ड ने दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 285 रन बना लिए । इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्र में एक विकेट , दूसरे सत्र में दो विकेट और दिन के अंतिम सत्र में छह विकेट गंवाए ।