अनुज का अर्धशतक, छह विकेट से हारा श्रीलंका

अंडर - 19 क्रिकेट : पहला वनडे जीता भारत 
कोलंबो. अनुज रावत (50) के  अर्धशतक के दम पर इंडिया - 19 टीम ने सोमवार को पी.सारा. ओवल मैदान पर खेले गए पहले यमथ वनडे मैच में श्रीलंका अंडर - 19 टीम को छह विकेट से हरा दिया । इंडिया अंडर - 19 टीम के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका अंडर - 19 को 38.4 ओवरों में 143 रनों पर ढेर कर दिया । अनुज के पचास रन की बदौलत  मेहमान टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 37.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया । अनुज ने 45 गेदों की अपनी पारी में पांच चौके लगाए ।