रूस ओपन जीतने वाले पहले भारतीय बने सौरभ
पिछड़ने के बाद दर्ज की जीत
व्लादिवोस्टोक. आठवीं सीड भारत के सौरभ वर्मा ने जबरदस्त वापसी करते हुए गैर वरीय जापान के कोकी वतान्बे को रविवार को एक घंटे के संघर्ष में 18 - 21 , 21 - 12 , 21 - 17 से पराजित कर 75,000 डालर के रूस ओपन टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष एकल खिताब जीत लिया । पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा इसके साथ ही यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए है । महिला वर्ग में रुत्विका शिवानी गाडे ने 2016 में यह खिताब जीता था ।