नई मीडिया टीम के प्रमुख होंगे विमल कटियार 
 
भाजपा 
जयपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बड़ी घोषणा कर दी है । उन्होंने मीडिया टीम और प्रदेश कार्यालय प्रभारियों की घोषणा की है । विमल कटियार को मीड़िया प्रभारी बनाने के साथ ही सुनील कोठारी को प्रदेश ही सुनील कोठारी को प्रदेश कार्यालय प्रभारी और सुनील व्यास को प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है । दो राज्यसभा सांसदों को प्रवक्ता बनाया गया  है । पेनलिस्ट की भी घोषणा की गई है । इनमें एक केन्द्रीय मंत्री , राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त दो नेता और तीन विधायकों को शामिल किया गया है । आनंद शर्मा मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख बने रहेंगे ।