मानसी को रजत , स्वाति को कांस्य पदक
 
भारत के इस तरह महिला वर्ग में दो रजत और  तीन कांस्य पदक हो गए है ।

नई दिल्ली. भारत की मानसी ने यहां केडी जाधव स्टेडियम में चल रही जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में शुक्रवार को रजत पदक जीत लिया जबकी स्वाति शिंदे ने 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता । भारत के इस तहर महिला वर्ग में दो रजत और तीन कांस्य पदक हो गए हैं ।  भारत ने इससे पहले ग्रीको रोमन में एक स्वर्ण , दो रजत और दो कांस्य पदक सहित पांच पदक जीते थे । भारत अब तक प्रतियोगिता में एक स्वर्ण , चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुका है ।