उत्पादन बढ़ाने पर ईरान ने ओपेक को चेताया
तेल पर रार : समझौते के उल्लंघन का लगाया आरोप
नई दिल्ली. ईरान ने तेल उत्पादक देशों के संगठनओपेक के सदस्यों को अमेरिका की अपील पर तेल उत्पादन बढ़ाने को लेकर चेताया है । उसने इसे ओपेक के सम्मेलन में हुए कहा कि सदस्य देश अगर समझौते का पालन नहीं करेगें तो उन्हें इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा । ईरान के पेट्रोलियम मंत्री बिजान नामदार जांगनेह ने ओपेक अध्यक्ष सुहेल मोहम्मद अल मंजरोउ को पत्र लिखकर कहा है कि तय सीमा से अधिक तेल उत्पादन का फैसला ओपेक के 174वें सम्मेलन में लिए गए फैसले का उल्लंघन है , जो सदस्यों को तय मात्रा से अधिक उत्पादन करने की अनुमति नहीं देता है ।