रूस ने पेनाल्टी में स्पेन को शुटआउट किया
वर्ल्ड कप के बेहद रोमाचंक मुकाबले में रूस ने पूर्व चैंपियन स्पेन को पेनाल्टी शुटआउट में 4 - 3 से हराकर
मास्को पहले गत चैंपियन जर्मनी , फिर अर्जेंटीना और पुर्तगाल और अब 2010 की चैंपियन स्पेन ..... इस वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के उलटफेर होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा । सभी की उम्मीदों के विपरीत रूस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन का रथ थामा । निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 1 - 1 से बराबर रहा । इसके बाद 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी दोनों में से कोई भी टीम स्कोर नहीं कर सकी ।