छोटे कारोबारियों को सालाना एक रिटर्न पर विचार
वित्त मंत्री ने कहा , छोटे उद्योगों को और ज्यादा सहूलियत देंगे , जीएसटी संग्रह इस साल 13 लाख करोड़ तक पहुंचेगा
जीएसटी के एक साल पूरा होने पर सरकार ने टैक्स घटाने का वादा दोहराते हुए कहा कि इसमें छोटे कारोबारियों और सहूलियत दी जाएगी । वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि कंपोजीशन स्कीम के दायरे में आने वाले कारोबारियों को तीन माह के बजाए सालाना रिटर्न की सुविधा पर विचार किया जा रहा है । वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई भी बड़ा देश इस हिसाब से जीएसटी लागू करने का साहस नहीं जुटा पाया जो भारत ने कर दिखाया है ।