आतंकियों का मददगार पाक फिर संदिग्ध सूची में
अंतर सरकारी वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ने पाकिस्तान को भरोसेमंद नहीं माना
आतंकी संगठनों की मदद करने वाला पाकिस्तान फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है । पेरिस स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्यबल ने पाकिस्तान को आतंकियों का वित्तपोषण रोकने में नाकाम रहने पर उसे इस मामले में संदिग्ध देशों की सूची में डाल दिया है । अंतर सरकारी कार्यबल ने आतंकी संगठनों का वित्तपोषण रोकने की इस्लामाबाद की कार्ययोजना को भरोसेमंद नहीं मानते हुए यह कदम उठाया