हिमा को स्वर्ण संग एशियाई खेलों का टिकट
सातवीं लेन में दौड़ रही 18 वर्षीय हिमा ने 23.10 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया ।
असम की हिमा दास ने 58वीं राष्ट्रीय अंतरराज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इाके साथ ही उन्होंने इस साल अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों का टिकट भी हासिलकर लिया है । हिमा चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर भी हैं ।