योगी के नेतृत्व में यूपी का लोकसभा चुनाव
गांव - गरीब , किसानों को तरजीह
भाजपा उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ेगी । साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ आयोजन के जरिये देश में हिंदुत्व के एजेंडें को धार देंगे । इसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी । इसकी रूपरेखा मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में बनाई गई ।