अंतरराष्ट्रीय बाजार में खादी विशिष्ट भारतीय ब्रांड बनेगी

केवीआईसी खादी को दुनियाभर की प्रदर्शिनियों में पेश करेगा
सरकार खादी को अंतराष्ट्रीय बाजार में एक प्रमुख भारतीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना बना रही है । एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को योजना की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ही इस ब्रांड का प्रचार कर सकेगा और खादी ब्रांड पर उसका ही दवा होगा । केवीआईसी खादी को दुनियाभर के प्रदर्शियों में पेश करेगा और इसका पेचार करेगा।