सुप्रीम कोर्ट में नया रोस्टर अधिसूचित किया गया
न्यायमूर्ति जोसेफ की पीठ को श्रम कानूनों, किराया कानून, पारिवारिक कानून, अदालत की अवमानना और पर्सनल लॉ के मामले दिए गए हैं
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर की सेवानिवृति के दो दिन बाद उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीशों को मामलों के आवंटन के लिए रविवार को एक नया रोस्टर दो जुलाई से प्रभावी होगा । ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद न्यायालय का नियमित कामकाज दो जुलाई से शुरू होगा । एक फरवरी को अधिसूचित पिछले रोस्टर की तरह नए रोस्टर में कहा गया हैं कि प्रधान न्यायधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ सभी जनहित याचिकाओं , सामाजिक न्याय , चुनाव , बंदी प्रत्यक्षीकरण और अदालत की अवमानना से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी ।