जम्मू -कश्मीर विधानसभा भंग करने की मांग उठी

जम्मू -कश्मीर में राज्यपाल ने बुलाई बैठक
जम्मू - कश्मीर में राज्यपाल द्वारा बुलाई बैठक गई सर्वदलीय बैठक में नेशनल कान्फ्रेंस और पैंथर्स पार्टी समेत अन्य दलों ने राज्य विधानसभा को तुरंत भंग किए जाने की मांग की । साथ ही राज्य में जल्दी चुनाव कराने के लिए माहौल अनुकूल बनाने पर भी बल दिया । नेशनल कान्फ्रेंस और अन्य दलों ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शासन तंत्र की सफाई के अलावा विश्वास बहाली वाले कुछ कदम उठाए जाने का शुक्रवार को जम्मू - कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से अनुरोध किया ।