पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी

ओपेक देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया 
कच्चे तेल में भारी उछाल से परेशान भारत समेत एशियाई देशों को सस्ता कच्चा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है । दरअसल , वियना में चल रही उत्पादक देशों के संगठन ओपेक की बैठक में सऊदी अरब ने कच्चे तेल का उत्पादन रोजाना दस लाख बैरल बढ़ाने का प्रस्ताव रखा हैं । तेल की आपूर्ति बढ़ाने का विरोध कर रहे ईरान का रुख भी नरम पड़ गया है । इससे पेट्रोल - डीजल में भी अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है ।