घाटी में जल्द एनएसजी के जवान तैनात होंगे
एक टीम काफी समय से कश्मीर में मौजूद है और वह शहर के बाहरी क्षेत्र में कड़ा प्रशिक्षण ले रही है
ब्लैक कैट नाम से मशहूर राष्टीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को आंतकवाद रोधी अभियानों के लिए जम्मू कश्मीर में जल्द ही तैनात किया जा सकता है । अधिकारियों ने कहा कि एनएसजी की एक टीम काफी समय से कश्मीर घाटी में मौजूद है और वह शहर के क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रही है । भाजपा द्वारा पीडीपी नीत गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद राज्य में बुधवार को राज्यपाल शासन लागु हुआ है । गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी अभियान में एनएसजी की तैनाती के लिए हाल में फैसला किया था ।