पेट्रोल - डीजल पर जीएसटी का रास्ता खोजा

28 फीसदी जीएसटी के साथ निश्चित दर से वैट लगाने का फार्मूला  तैयार , इससे राज्यों को नुकसान नहीं 
पेट्रोल - डीजल के ऊंचे दामों पर से परेशानी के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने का फार्मूला निकाला है । इसके तहत पेट्रोल - डीजल , प्राकृतिक गैस और एटीएफ को जीएसटी की अधिकतम दर 28 फीसदी के दायरे में रखा जाएगा । साथ ही स्थानीय कर या वैट लगा सकेंगे ।