सुप्रीम कोर्ट के जज चेलमेश्वर कल रिटायर होंगे

सुप्रीम कोर्ट में चर्चाओं से भरे कार्यकाल के बाद सर्वाधिक वरिष्ट जज जस्टिस जे चेलमेश्वर शुक्रवार को सेवानिवृत हो जाएंगे।
जस्टिस चेलमेश्वर का जज के रूप में प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा । उन्होंने आन्ध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में काम किया और उसके बाद 2007 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश बने । केरल के हाईकोर्ट में भी मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया है और उसके बाद अक्तूबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट में जज बने ।