भाजपा पिछड़ों को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी
राष्ट्रीय, राज्य व संभाग स्तर पर नेताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
लोकसभा चुनाव - 2019 में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा करने तैयारी शुरू कर दी है । इसके लिए पहले भजपा अपने नेताओं को प्रशिक्षित करेगी और उसके बाद यह नेता देशभर में पिछड़ा वर्ग के लोगों में जाएंगे । पार्टी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा इसकी कमान संभालेगा । अभियान का मुख्य जोर उत्तर प्रदेश बिहार पर रहेगा ।