दुनिया ने खूब लड़ाई देखी, अब शांति देखेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, सभी देश शांतिपूर्ण भविष्य के हकदार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया ने काफी संघर्ष का सामना किया है। अब वह सुरक्षित और शांतिपूर्ण भविष्य के हकदार है। उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ निशस्त्रीकरण समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि इसको लागू करने से पहले बड़े पैमाने पर काम होने हैं , लेकिन इन प्रयासों से अमूल्य शांति हासिल होगी।