मेसी की चूक ने छीनी अर्जेंटीना से जीत
दो साल पहले चिली के खिलाफ पेनल्टी गंवाने पर करियल को अलविदा कहा था
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी की एक चूक ने शनिवार को आइसलैंड के खिलाफ फीका वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना से जीत छीन ली। पहली बार वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही आइसलैंडने ग्रुप- डी के इस मुकाबले में अर्जेंटीना की मजबूत टीम को 1 - 1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। अर्जेंटीना को अब अपना अगला मुकाबला मजबूत क्रोएशियाई टीम से गुरुवार को खेलना है। वहीं , आइसलैंड की टीम शुक्रवार को नाइजीरिया के खिलाफ उतरेगी।