वर्ल्ड कप का प्रदर्शन भविष्य तय करेगाः मेस
तीन बार फाइनल गंवाने वाले अर्जेंटीना के स्तर फुटबॉलर ने ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस  और बेल्जियम को दावेदार बताया 

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कहा है कि उनका अंतरराष्ट्रीय भविष्य वर्ल्ड कप में उनके देश के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा । मेसी ने स्पेन के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा , यह इस पर निर्भर करेगा कि हम कितना आगे तक जाते हैं, हम टुर्नामेन्ट को कैसे खत्म करते हैं। बार्सिलोना के फॉरवर्ड ने कहा , हम तीन फाइनल गंवा चुके हैं जिसके कारण मीडिया के साथ हमें कुछ मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है।