मानसून से पहले ही बारिश से मुंबई बेहाल
बारिश से कई इलाकों में जलजमाव , यातायात प्रभावित , घरों में ही रहने की लोगों को चेतावनी दी गई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार रात शुरू हुई प्री मानसू की बारिश गुरुवार को दिनभर जारी रही , जिससे कई इलाकों में जल जमाव स्थिति पैदा हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं 9 या 10 जून को मानसून भी शहर में दस्तक देगा , जिससे मुंबई में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।