महंगाई पर काबू पाने को ब्याज दरें बढ़ाई

ईंधन कीमतों में तेजी और खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ने के कारण रिजर्व बैंक ने सख्त कदम उठया , जीडीपी वृद्धि की उम्मीद बरकरार
रिजर्व बैंक ने महंगाई बढ़ने की चिन्ता के बीच बुधवार को मुख्य नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 6.25 फीसदी कर दिया । आरबीआई ने यह कदम बढ़ती खुदरा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाया है। गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई में मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन तक चली बैठक में सभी छह सदस्यों ने रेपो दर में वृद्धि पर सहमति जताई।