’हरित संपदा की किमत पर विकास न हो’
 
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व समुदाय से पर्यावरण हितैषी सतत विकास को सुनिश्चित करने का आह्वान किया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक दायित्व बताते हुए मंगलवार को कहा कि हरित संपदा की किमत पर विकास नहीं होना चाहिए । मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए विश्व समुदाय से आह्वान किया हम सबका दायित्व है कि भौतिक समृद्धि की दौड़ में पर्यावरण से समझौता न हो ।