सेना के जवान बाजार से सीधे वर्दी खरीदेंगे 

आर्डिनेंस फैक्टरियों को नहीं दिया जाएगा आपूर्ति का ऑर्डर 
सेना अपने जवानों के लिए वर्दी नहीं खरीदेगी बल्कि 11 लाख जवानों को अब बाजार से वर्दी खरीदनी पड़ेगी। वर्दी के लिए जवानों को दस हजार रूपये सालाना का नया भत्ता देने का फैंसला किया गया है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आर्डिनेंस फैक्टरियों को होगाए क्योकि अभी वे वर्दी बनाकर सेना को आपूर्ति कर रही थीं।