बंगाल सरकार कानून व्यवस्था में नाकाम : शाह 

एक और कार्यकर्ता की हत्या पर भाजपाध्यक्ष ने ममता सरकार पर निशाना साधा 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के एक और कार्यकर्ता की कथित हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार कानून-व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है। शाह ने एक ट्वीट में कहा, 'पश्चिम बंगाल के बलरामपुर में एक और कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हत्या के बारे में जानकर दुखी हूं।