उपचुनाव : ईवीएम की गड़बड़ी ने गर्मी बढ़ाई
कैराना - नूरपुर और गोंदिया में शिकायतें, विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी आयोग पहुंचा
भीषण गर्मी के बीच यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट व नूरपुर (यूपी) विधानसभा सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी ने सियासी गर्मी बढ़ा दी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दलों ने ईवीएम को लेकर आरोप लगाए। साथ ही चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है। आयोग ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।