प्रशासनिक शुल्क घटने से लाखों कंपनियों को फायदा
ईपीएफओ ने 15 आधार अंकों की कटौती का फैसला किया
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रशासनिक शुल्क 0.65 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया हैं। इस फैसले से पांच लाख से अधिक नियोक्ताओं को सालाना करीब 900 करोड़ रूपये की बचत होगी। यह निर्णय एक जूनए 2018 से प्रभावी होगा। ईपीएफओं के न्यासियों ने पिछले दिनों हुई बैठक में प्रशासनिक शुल्क घटाने का फैसला किया था।