घोटालों के आरोपी एक हो रहे : मोदी
प्रधानमंत्री ने उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा
केंद्र में एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को ओडिशा के कटक में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाए वर्षो तक सत्ता के लिए देश को भ्रमित करने वालों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हमारी सरकार सख्ती कर रही है तो विपक्षी दलों में हड़कंप मचा हुआ है।