पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दाम बड़ी चुनौती
नीति आयोग ने कहा - तेल की कीमतें कम करने को राज्य करें वैट में कटौती
नई दिल्ली : ईधन की बढ़ती कीमतों के बीच देशभर में मोदी सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। सरकार के लिए तेल कीमतों को काबू में लाना बढ़ी चुनौती बन रहा है। जहां केंद्र राज्यों से टैक्स कम करने और सब्सिडी बढ़ाने को कह रहा हैं वहीं राज्य इसे केंद्र की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़़ रहें है।