टीम प्लेसिस के पराक्रम से चेन्नई फाइनल में 

पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई सुपरकिग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराया 
फाफ डु प्लेसिस के दमदार खेल से चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। मंगलवार को बेहद रोमांचक मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से हरा दिया। हैदराबाद टीम से मिले 140 रन के लक्ष्य को चेन्नई की टीम ने पांच गेंद रहते हासिल कर लिया।