स्टेट बैंक के घाटे में तीन गुना बढ़ोतरी 

फंसे कर्ज पर आरबीआई की सख्ती का देश के सबसे बड़े बैंक के वित्तीय प्रदर्शन पर भी असर पड़ा 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 7718.17 करोड़ रूपये का भारी घाटा हुआ है। यह पिछली तिमाही के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा है। अक्टूबर से दिसंबर 2017 को समाप्त तीसरी तिमाही में बैक को 2,416.37 करोड़ रूपये का घाटा हुआ था।