चीन ने दक्षिण सागर में बमवर्षक विमान उतारे 

वायुसेना ने विवादित क्षेत्र में एच-6 के विमानों का प्रशिक्षण किया 
चीन की वायुसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर स्थिर एक हवाई अड्डे पर पहली बार अपने बमवर्षक विमान तैनात किए है। चीन के एक सरकारी अखबार ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीजिंग के इस कदम से क्षेत्र में तनाव नए सिरे से बढ़ सकता हैए क्योंकि दक्षिण चीन सागर पर चीन के एकाधिकार के दावे के विपरीत क्षेत्र के कई अन्य देश अपना - अपना दावा जताते है।