दिल्ली सरकार पर छह करोड़ का जुर्माना ठोका 

मंडोली जेल में बगैर पूरे प्रमाणपत्र के कैदियों को रखने पर कार्रवाई 
भाजपा शासित नगर निगम और आम आदमी पार्टी वाली दिल्ली सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के हालात पैदा हो गए है। बगैर पूरे प्रमाणपत्र लिए मंडोली जेल में कैदियों को रखने के मामले में पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार पर छह करोड़ रूपये का जुर्माना ठोक दिया है। यहां तिहाड़ जेल से कैदियों को स्थानांतरित किया गया है।