कच्चे तेल में तेज उछाल से मंहगाई बढ़ेगी

कच्चा तेल नवंबर 2014 के बाद पहली बार 75.67 डॉलर के पार, 15 दिनों में करीब 10 फीसदी दाम बढ़े 
कच्चे तेल में उछाल और रूपये की गिरावट ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। इससे खुदरा मंहगाई बढ़ने के साथ रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहें है। नवंबर 2014 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल पार कर गई है। कच्चे तेल में जारी तेजी के चलते एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।