कानून मंत्री गहलोत के अधिकारों में भी कटौती
इससे पहले दिल्ली सरकार में गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के अधिकारों में भी कटौती की गई थी
दिल्ली में अफसरों और मंत्रियों के अधिकारों को लेकर छिड़ी जंग में बुधवार को बड़ा मोड़ आ गया। 'आप' सरकार के कानून मंत्री कैलाश गहलोत की शक्तियों में भी कटौती कर दी गई है। उनसे आपराधिक मामलों से संबंधित फाइलों पर फैसला करने का अधिकार छीन लिया गया है। यह काम अब कानून सचिव करेंगे।