जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी आर्थिक तेजी का सबूत
वित्त मंत्री बोले, इससे आर्थिक दायरे को बढ़ाने में मदद मिलेगी
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अप्रैल माह में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ के पार जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कहा कि जीएसटी संग्रह में वृद्धि देश की आर्थिक तेजी का सबूत है। जेटली ने मंगलवार को जीएसटी राजस्व संग्रह के आंकड़े जारी किए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया कि इससे आर्थिक गतिविधियों की पुष्टि होती है।