कांग्रेस शासन में सियासी हिंसा बढ़ी : मोदी 

कर्नाटक में दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता मारे गए, राज्य में हत्या की सुगमता की संस्कृति शुरू हुई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उडुपी में चुनावी रैली में कांग्रेस सरकार पर हत्या में सुगमता की संस्कृति शुरू करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान राजनीतिक हिंसा में दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए। ऐसा इसलिए हुआए क्योंकि वह आपके विचारों का विरोध कर रहे थेए उन्होंने कर्नाटक के लोगों के लिए आवाज उठाई।