मुंबई के गेंदबाजों ने बेंगलुरू पर लगाम लगाई 

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उसी के मैदान पर सात विकेट पर 167 रन पर रोका 
गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बल्लेबाजों पर कसकर लगाम लगा दी। मंगलवार को खेले गए मैच में मेहमान टीम ने बेंगलुरू को उसी के मैदान पर सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। हार्दिक पांड्या मुंबई के सबसे गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट चटकाए।