ईरान चोरी से एटमी हथियार बना रहा था 

अमेरिका ने कहा, इजरायल के पास इसका पुख्ता सबूत है कि तेहरान ने परमाणु कार्यक्रम नहीं रोका 
अमेरिका ने कहा हैं कि ईरान दुनिया की नजरों से छिपाकर परमाणु हथियार बनाने में जुटा था, लेकिन इसे छिपाए रखने में वह कामयाब नहीं हो सका। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैडर्स ने सोमवार को कहा, ईरान के पास एक संगठित और गोपनीय परमाणुं हथियार कार्यक्रम है। इसे उसने दुनिया और अपने लोगों से छिपाने का पूरा प्रयास कियाए लेकिन नाकाम रहा।