जीत की हैट्रिक के साथ हैदराबाद शीर्ष पर 

आईपीएल मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के मैदान पर 11 रन से शिकस्त दी 
शानदार गेंदबाजी और फीलि्ंडग के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उसके घरेलू मैदान पर 11 रन से शिकस्त दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने सात विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट पर 140 रन ही बना सकी।